
दृष्टि की बैठक में विकास कार्यो पर चर्चा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की एक बैठक बुधवार को विधायक विजयपाल आढती की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को चल रहें विकास कार्यों को समय पूर्वक कराने एवं सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, गढ़ और धौलाना से विधायक धर्मेश तोमर व हरेंद्र तेवतिया तथा सीडीओ श्रुति शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















