👁 9 views Views
तीन लाख रुपये तक का बीमा करा सकेंगे एम-पैक्स के सदस्य किसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जागरण बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (एम-पैक्स) के सदस्य किसान अब जनता दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपये तक का बीमा करा सकेंगे। पहले इस बीमा की अधिकतम राशि 50 हजार रुपये थी। किसान 50 हजार, एक लाख, डेढ़ लाख, दो लाख, ढाई लाख और तीन लाख रुपये तक की बीमा पालिसी ले सकेंगे। तीन लाख रुपये का बीमा कराने पर प्रत्येक वर्ष 56 रुपये प्रीमियम देना होगा। लगभग एक करोड़ सदस्यों को इसका लाभ होगा। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कुमार प्रशांत ने बीमा राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का आदेश जारी कर दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















