
अचानक गिरी जर्जर दीवार, आहट मिलते ही बाहर भागे पति-पत्नी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लगातार हो रही बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सिंभावली के बँगौली गांव में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक मकान की कच्ची और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे के समय मकान के अंदर 60 वर्षीय नेत्रपाल और उनकी पत्नी प्रकाशी मौजूद थे। दीवार गिरने की आहट मिलते ही दोनों समझदारी दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर की ओर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पीड़ित बुजुर्ग नेत्रपाल ने बताया कि उनके बेटे और बहू परिवार के साथ अलग मकान में रहते हैं, जबकि वे अपनी पत्नी के साथ इसी मकान में रहकर पशुपालन करते हैं। पिछले तीन दिनों की लगातार बारिश से दीवार काफी कमजोर हो गई थी। गनीमत रही कि दंपति ने सतर्कता बरतते हुए रात में घर के अंदर सोने के बजाय दूसरे सुरक्षित स्थान पर रहने का फैसला किया था।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अमित कश्यप ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया और जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। तहसीलदार हेमंत कुमार के अनुसार प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, मकान की जर्जर हालत को देखते हुए परिवार के लिए अब भी खतरा बना हुआ है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















