
पिलखुवा : खुले तार की चपेट में आए 48 वर्षीय साजिद की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ अपनी दुकान में काम कर रहे एक दुकानदार की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हापुड़ नगर की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले 48 वर्षीय साजिद जीएस मेडिकल कॉलेज के पास अपनी फूड पैकेजिंग की दुकान चलाते थे। मंगलवार को दुकान में अंडे गर्म करने के दौरान उनका हाथ खुले बिजली के तार से छू गया, जिससे उन्हें भीषण करंट लग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जरूरी जाँच-पड़ताल शुरू की। परिजनों ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में मौत की वजह करंट लगना बताया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके चलते परिजनों की इच्छानुसार पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















