
गढ़मुक्तेश्वर में उफान पर गंगा: चेतावनी का निशान पार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ब्रजघाट और गंगानगरी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर 198.56 मीटर तक पहुंच चुका है, जबकि यहां चेतावनी का निशान 198.33 मीटर है।”
“गंगा के बढ़ते जलस्तर ने खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। काकाठेर की मढ़ैया और चकलठीरा जैसे गांवों में खेतों और फसलों तक पानी पहुंच गया है। दूसरी तरफ, नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर भी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मेले में करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहता है। मेले के लिए अस्थाई घाट, पुलिस लाइन, प्रशासनिक कैंप और रास्ते रेताली मैदान में तैयार किए जाते हैं। लेकिन अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो मेला स्थल और घाट तैयार करने के लिए परेशानी हो सकती है।”
“मामले पर एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पिछले तीन दिनों में बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्तर में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जलस्तर सामान्य हो जाएगा, जिसके बाद मेले की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी जाएंगी।”
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















