
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):श्री धर्मार्थ आयुर्वेदिक औषधालय परिवार पिलखुवा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल का औषधालय परिसर में मंगलवार को पटका पहना कर सम्मान किया।
औषधालय के अध्यक्ष विद्या भूषणगोयल, उपाध्यक्ष राकेश गर्ग व वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोदी मूल चन्द मित्तल प्रशांत मित्तल तरंग मित्तल योगेश गोयल दीपक गर्ग बास वाले अजीत तोमर विकास तोमर जय भगवान गर्ग अजय गोयल सौरभ मित्तल आकाश मित्तलआदि ने माला एवं पटके पहना कर सम्मान किया
समारोह में अजीत तोमर व विकास तोमर को पटका व माला पहना कर सम्मान किया गया।
अंत में भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष अजय गोयल जी को औषधालय परिवार ने पटका एवं माला पहना कर स्वागत किया।भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि मेरे से वैश्य समाज एवं नगर के लिए जो भी कार्य होगा वह सम्मान के साथ कार्य करता रहूंगा। मैं पिलखुवा का रहने वाला हूं सबसे पहले हर संभव कार्य करूंगा।
अजीत तोमर ने कहा कि भाई प्रवीण का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनना नगर के लिए गौरव की बात है मेरे से जो भी कार्य होंगे में प्रवीण के साथ सदैव करता रहूंगा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















