
छात्राओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी
हापुड, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):विवेकानन्द पब्लिक स्कूल कुचेसर चौपला बाबूगढ से शिक्षकगण व विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं द्वारा थाना बाबूगढ का भ्रमण किया गया जिन्हें थाने की संचालित मिशन शक्ति केन्द्र ,साइबर हेल्प डेस्क तथा थाने मो अन्य दैनिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी । थाना प्रभारी महोदय द्वारा सभी छात्राओं को महिलाओं के साथ होने अपराध ,विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/वेबसाइट यथा 1090,108.1098.1930.112,1930 , cybercrime.gov.in , धोखाधड़ी से बचने के उपाय आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वर्तमान समय में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड जैसे एपीके फाइल फ्राड , डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्राड आदि से बचाव के तरीके ,तथा अपराध का शिकार होने के बाद पीडित द्वारा की जाने वाली प्रतिक्रिया के संबंध में शिक्षकगण/छात्राओं को लाभप्रद जानकारी दी गयी । उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में थाना बाबूगढ साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अंकुल कुमार व मिशन शिक्ति प्रभारी महिला उ0नि0 मनीषा पाल द्वारा भी छात्राओं से संवाद कर साइबर/महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी ।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















