
हापुड़: अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ ने की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को अवैध होर्डिंग और बोर्ड के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने अतरपुरा चोपला से लेकर गढ़ रोड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर तक सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग बोर्ड हटाए। इस इस कार्रवाई से अवैध होर्डिग लगाने वालों में हड़कंप मचा रहा। जिलाधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया था और अतिक्रमण के साथ-साथ अवैध होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात अधिकारी मंगलवार को सड़कों पर उतरे और जमकर कार्रवाई की। डंडे आदि से अवैध होर्डिग को हटाया।
इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका टीम ने कई स्थानों पर लगे होर्डिंग और प्रचार सामग्री को हटाकर रास्तों को साफ कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग बोर्ड को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, अवैध होर्डिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। टीम द्वारा शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















