
हापुड़: युवक की हत्या से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली के बाहर खेतों में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। मंगलवार की सुबह युवक का शव खून से सना मिला। सूचना पाकर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट, चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची जिसके बाद टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुमार ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमन निवासी पुत्र हंसराज निवासी आदर्श नगर कॉलोनी के रूप में हुई है जिसके सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया गया। मृतक की लाश अपने खेतों में मिली है जिसके पास से स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अमन 7:00 बजे कहीं गया था जो वापस नहीं लौटा जिसकी लाश खेतों में मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। अमन की हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















