
ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों के लिए पुलिस ने बिछाया जाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में निरन्तर हो रहे ट्रैफिक रूल के उल्लंघन से हादसों को रोकने हेतु पुलिस ने जाल बिछाया है,अब यह निश्चित है कि यदि कोई ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करते हुए पकडा जाएगा तो उसके दंडात्मक कार्रवाई निश्चित है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों ने पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गश्त बढा दी है और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की जा रही है।पुलिस जांच के दौरान यदि कोई पुलिस के जाल में फंस जाता है तो दंडात्मक कार्रवाई निश्चित है।
पुलिस ने नागरिको से कहा है कि वह नाबालिग को वाहन थमाए और स्वयं ट्रैफिक रूल का पालन करें।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















