
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने स्वर्गीय ब्रह्मानंद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज सोमवार को नवज्योति कॉलोनी, हापुड़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मानंद गुप्ता के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनके पुत्र कृष्णकांत गुप्ता एडवोकेट सहित परिजनों को सांत्वना दी।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि ब्रह्मानंद गुप्ता केवल उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के प्रमुख हिंदुवादी नेताओं में रहे। वे लगभग 50 वर्षों से अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े हुए थे और उन्होंने गौसेवा, गौ संरक्षण तथा हिंदुत्व के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय ब्रह्मानंद गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा के अनेक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुए। वे कई वर्षों तक अखिल भारत हिंदू महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने जीवन के अंतिम समय तक वे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि ब्रह्मानंद गुप्ता के साथ उनकी मित्रता अत्यंत गहरी थी और यह आत्मीय संबंध जन्म-जन्मांतर तक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि गुप्ता जी के परिवार के प्रति उनका विशेष स्नेह और आत्मीयता है, जो आगे भी निरंतर बनी रहेगी।
इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने हिंदुत्व, गौसेवा और गौ संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज से इन विषयों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश, ब्लॉक प्रमुख सतीश, सुधीर गोयल भट्टेवाले, जय कुमार वर्मा सर्राफ, सचिन गुप्ता, बबली डी, अतुल एडवोकेट, राजीव शर्मा एडवोकेट, जतिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ब्रह्मानंद गुप्ता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















