
हापुड के दौमी फाटक पर जल भराव व टूटी सड़क से लोगो को मिलेगी मुक्ति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के दौमी फाटक स्वर्ग आश्रम रोड पर जलभराव व टूटी सड़क से जल्दी ही लोगो को निजात मिलेगी।जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और नाला निर्माण के अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सोमवार को दोयमी फाटक स्वर्ग आश्रम रोड पर जलभराव की समस्या के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रोड पर नाला निर्माण का कार्य अधूरा होने एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ है,जिससे स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल पम्प लगाकर जल निकासी कराई जाए तथा स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण कार्य को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि नाला निर्माण में लापरवाही न बरती जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भविष्य में जलभराव न हो इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही टूटी फूटी सड़क को भी दुरुस्त किया जाए।
नागरिको ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा मे जल्दी ही कार्य शुरू होगा और लोगो को समस्या से निजात मिलेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















