
जैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान और कवि सम्मेलन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे दशलक्षण पर्युषण महापर्व की समाप्ति पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मनोहर हैरिटेज मे विराट कवि सम्मेलन तथा जैन प्रतिभाओ का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियो ने जैन मिलन, जैन पक्षी औषधालय, महिला जैन मिलन सुमति, महिला जैन समाज,समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन शंकर गंज, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मेरठ रोड, इस वर्ष हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओ के मेधावी छात्र छात्राओ को मंच से सम्मानित किया गया।जैन समाज के मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन पत्रकार एंव तुषार जैन पत्रकार को जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन तथा चेयरमैन राजेश जैन ने शील्ड देकर पटका ओढाकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनोज जैन ने किया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री भुवन मोहनी की सरस्वती वन्दना से हुआ। लखनऊ से आये कवि अभय निर्भीक ने जैन धर्म के क्षमावाणी पर्व पर ‘ किसी से वैर दिल मे हो तो माफ कर देना, सजा दी हो गलत तो भी साफ मन से माफ कर देना,जैन धर्म के णमोकार महामंत्र पर पढा ‘ न तो फिल्मी दुनिया मे और न भौतिकता के द्वन्द्व मे डूबो,अगर डूबना है तो महामंत्र णमोकार मंत्र मे डूबो।
गीतकार सुदीप भोला ने पढा ‘ कोयलिया ने दहशत मे गाना छोड़ दिया,बहशी बनकर घूम रहे हैं आज चमन मे।
कवि स्वयं श्रीवास्तव ने पढा ‘ दिल दुखाकर आदमी का, आगे बढ़ते हैं लोग दुनिया मे,फूल भी नही तोड़ा कभी पर चोटियो पर बैठे हैं।
व्यंग्यकार कवि तेज नारायण शर्मा ने पढा ‘ सड़के जाम करके,जलवा अपने नाम करके, सभी मसीहा लौट चुके शहर मे कत्लेआम करके।
कवि सम्मेलन का संचालन कवि डाo प्रवीण शुक्ल ने किया तथा अध्यक्षता कवि विनीत चौहान ने की। सबसे छोटी कवयित्री सानवी जैन ने भी काव्य पाठ किया। जैन समाज के पदाधिकारियो ने कवियो का पटका ओढाकर सम्मानित किया।
समारोह मे जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल चन्द जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, कार्यकारणी सदस्य मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन पत्रकार एंव तुषार जैन पत्रकार ,राजीव जैन, सुशील जैन, आर के जैन एडवोकेट, सक्षम जैन एडवोकेट, हर्षित जैन, निखिल जैन, अर्चित जैन, हिमांशु जैन, सुबोध जैन, संदीप जैन, नितिन जैन, नीरज जैन, सजींव जैन, रेणुका जैन, बबीता जैन, रेखा जैन, प्रभा जैन, निशा जैन, मीतिशा जैन, मीनू जैन, बीनू जैन एडवोकेट, डाo रेखा जैन, मनोज सिघंल, रेखा सिघंल, रजत सिंघल, रवींद्र गुप्ता सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















