
हापुड़: घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से दबंगई और हिंसा की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ देहात क्षेत्र के मेहताबगढ़ी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस हमले में बीच-बचाव करने आए एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।”
“खबर के अनुसार, 26 सितंबर की दोपहर मेहताबगढ़ी के रहने वाले सोनू के घर में आधा दर्जन आरोपी लाठी-डंडे और लोहे के सरिये लेकर जबरन दाखिल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने सोनू की मां और बहन के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। जब सोनू ने बीच-बचाव कर अपने परिजनों को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।”
“घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गौरव, मनोज और रविंद्र नाम के तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।”
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















