
👁 2 views Views
हापुड ,सीमन (EHapurNews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बेचने व भण्डारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान लुहारी चौराहे से अवैध पटाखों की सप्लाई करने हेतु जाते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 70 कार्टून अवैध पटाखे व घटना में प्रयुक्त कैंटर गाड़ी बरामद की है।बरामद पटाखे का मूल्य तीन लाख रुपए बताया गया है।आरोपी जनपद इटावा के गांव मामन हिम्मतपुर का प्रदीप है।बता दें कि दिवाली पर्व सिर पर होने के कारण पटाखे के धंधेबाज ने भंडारण शुरू कर दिया है।




















