
एएसपी ने गढ़मुक्तेश्वर पहुंच कर पुलिस वालों से हथियार खोल -बंद करा कर देखे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने रविवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गार्द की सलामी ली , तत्पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर व फ्लाईशीट आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मैस, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार को चैक किया तथा अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वालों से हथियार की खोल -बांध के तरीके को भी देखा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















