
गढ़ः NH-9 पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से सरेआम मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंगई।
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के एनएच-9 दिल्ली-ब्रजघाट में बदमाशों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे मामूली बात पर आधा दर्जन दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी राधे चौहान व उनके भाई सत्यनारायण चौहान पर हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट की जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। घायल सत्यनारायण को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दबंगों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाईं। बताया जा रहा है कि NH-9 पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने को लेकर कर्मचारियों से विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए इस हमले से पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है, और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















