
चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर जन्मस्थली नूरपुर में आ सकते हैं पीएम मोदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा व रालोद के रिश्तों को और अधिक प्रागढ़ बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह प्रयासरत है।
“देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व० चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर (हापुड़) में 23 दिसम्बर को जन्म दिवस मनाएं जाने को तैयारियां जोरों पर है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की सम्भावना है।
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल 23 दिसंबर को हापुड़ में उनके पैतृक गांव नूरपुर में एक बड़ी जनसभा करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र पोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भी शामिल होने की चर्चा है। इस बहाने दोनों दल जहां किसानों से भावनात्मक रिश्तों को और गाढ़ा करेंगे, वहीं एनडीए गठबंधन को पश्चिम यूपी में नई ताकत मिलेगी। चौधरी चरण सिंह किसान राजनीति के विचार पुरुष माने जाते हैं, जिनकी विचारधारा की छतरी के नीचे कई बड़े राजनीतिज्ञ पैदा हुए। पश्चिम उत्तर में किसानों के बीच उनकी राजनीतिक विरासत हमेशा मजबूत रही है।
मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर न सिर्फ किसान व जाट राजनीति से भावनात्मक तार जोड़ा, बल्कि रालोद और भाजपा एक साथ आ गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का भाजपा को विशेष फायदा न मिलने के बावजूद गठजोड़ जारी रहा।
पिछले एक साल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयन्त चौधरी कई बार मंच साझा कर चुके हैं। अब भाजपा और रालोद के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में मिलकर हापुड़ में एक बड़ी जनसभा करने पर मंथन किया है। पश्चिम उप्र, हरियाणा व राजस्थान में जाट फैक्टर को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने जयन्त को केंद्रीय मंत्री बनाकर विशेष वरीयता दी है। उन्हें आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में प्रमोट करने की भी चर्चा है।
रालोद पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने में जुटा है, जिसके लिए आधा दर्जन से ज्यादा जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा जयन्त को साथ लेकर पश्चिम उप्र में जाटों व किसानों को अपने पक्ष में करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















