
विधायक विजयपाल आढ़ती की पहल पर सड़कें होगी गड्ढा मुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधान सभा क्षेत्र (सुरक्षित) से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के पहल पर विधान सभा क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार 12.33 करोड़ रुपए खर्च आएगा। सड़के गड्ढा मुक्त होने से यातायात सुगम होगा।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि हापुड़। लोक निर्माण विभाग की ओर से हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 12.33 करोड़ रुपये से करीब 33.458 किलोमीटर लंबे मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इन 28 मार्गों पर विशेष मरम्मत का कार्य होगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
दिवाली से पहले मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से हापुड़ मार्ग के किमी 03 भट्ट के पास से सुल्तानपुर मार्ग पर 35 लाख, ग्राम लालपुर से काठीखेड़ा मार्ग पर 42 लाख, भटैल से मुशरफपुर झंडा मार्ग पर 22.50 लाख, भटैल-झंडा-मुर्शरफपुर मार्ग से अहमदनगर मार्ग पर 15 लाख, मेरठ-बदायूं मार्ग से हृदयपुर संपर्क मार्ग पर 10.12 लाख, अयादनगर से टियाला मार्ग पर 30 लाख, महमूदपुर से सांवी मार्ग पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीडीजी मार्ग से छज्जूपुर पर 26.50 लाख, सऊदीपुर-मोरपुर मार्ग से धर्मपुर बिस्वा मार्ग पर 33 लाख, सऊदीपुर से भटियाना मार्ग पर 12.30 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग-235 से कुराना पर 23 लाख, कोटला पुल नंबर 40 से कोटला मार्ग पर 38.20 लाख खर्च किए जाएंगे।
वहीं हापुड़-भटियाना मार्ग से चितौली गेट से आंबेडकर गेट तक 40.10 लाख, श्यामपुर से हबिसपुर का शेष भाग 38.20 लाख और डीडीजी मार्ग से सालेपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए 22.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य सड़कों का भी निर्माण होगा।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















