
हापुड़: UGC Rollback की मांग को लेकर धौलाना तहसील पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में UGC Rollback की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन का ऐलान किया गया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई गांवों से स्वर्ण समाज के लोग धौलाना तहसील पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। हाथों में पोस्टर लेकर यूजीसी के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भारी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। पुलिस द्वारा इकट्ठा हो रहे लोगों को वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, प्रदर्शन को लेकर धौलाना तहसील और आसपास के इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। कई गांवों से लोगों के पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















