
रेलवे के चौड़ीकरण से बदली मल्टीलेवल पार्किंग की जगह, अब हाईवे किनारे होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में रेलवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का स्थान बदल दिया गया है। पहले जिस जगह पार्किंग बनाने की योजना थी, वहां बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आने के बाद अब हाईवे के किनारे पलवाड़ा रोड के पास करीब आठ हजार वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है।
रेलवे की ओर से दो अतिरिक्त लाइनें बिछाने का काम किया जा रहा है। इसी वजह से पहले तय की गई जमीन रेलवे के दायरे में आ गई। इसके बाद प्रशासन को पार्किंग के लिए नए स्थान की तलाश करनी पड़ी।
नई जगह का चयन पलवाड़ा रोड की ओर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यहां करीब आठ हजार वर्ग मीटर भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने की योजना है। पार्किंग बनने से तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी।
बताया गया कि पहले चुने गए स्थान पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता था, जिससे वहां वाहन खड़े करने में परेशानी होती। इसी समस्या को देखते हुए नए स्थान का चयन किया गया है। रेलवे के चौड़ीकरण के बाद पुरानी जमीन पर निर्माण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
प्रशासन का कहना है कि नई जगह का चयन स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। अब प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















