
बस स्टॉप पर महिलाओं से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र में बस स्टॉप पर महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील इशारे करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, महिला उपनिरीक्षक मनीषा पाल की ओर से थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाने से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टॉप पर एक व्यक्ति बस का इंतजार कर रही महिलाओं और युवतियों को देखकर आपत्तिजनक इशारे कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नई मंडी मुरादपुर निवासी अरविंद के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















