
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: रविवार को भी खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बैंक ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी बैंक हड़ताल और छुट्टियों के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस रविवार को जिले के सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित रूप से कामकाज होगा।
दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश था। लगातार तीन दिनों की हड़ताल और छुट्टियों से आम जनता को बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी को देखते हुए 27 सितंबर यानी रविवार को सभी बैंक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बैंक एम्प्लॉई यूनियन के अनुसार, राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी 5-डे वर्किंग और पीएलआई जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल के कारण करोड़ों रुपये के लेनदेन और बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आशीष कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। हालांकि, हड़ताल के दौरान ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो रविवार को समय रहते निपटा लें!
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















