
राष्ट्रभक्ति का महासंगम: सरस्वती शिशु मंदिर में गूँजा वंदे मातरम, 150वें सामूहिक गायन से अभिभूत हुआ ‘नमामि भारतम्’
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में 150वाँ वंदे मातरम् सामूहिक गान ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों और वंदे मातरम् के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह ऐतिहासिक पल रहा जब ठीक सुबह 11:00 बजे सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रबंध समिति और विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया। इस सामूहिक गान से पूरा माहौल अद्भुत देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया और हर तरफ राष्ट्रप्रेम की अनूठी लहर दौड़ गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ जिले की दीपा भाटी जी PCS, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को सराहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार यातायात प्रभारी हापुड़, उपस्थित रहे, जो इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता की दोहरी भूमिका शिशु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल गर्ग ने निभाई।
अपने संबोधन में उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अशोक बबली, मनोज तोषनीवाल, राकेश गुप्ता, उत्कर्ष सिंघल ,विद्यालय के व्यवस्थापक कपिल सिंघल एवं सह व्यवस्थापक देवेंद्र माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामभूल जोशी एवं व्यवस्थाप्रमुख पवन कुमार आर्य सहित समस्त आचार्य गण का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन नेहा त्यागी ने किया। इस भव्य आयोजन की संयोजिका रेखा दीदी एवं सहसंयोजिका गीतांजलि रहीं, जिनकी देखरेख में पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















