
गांवों में भी गूंजा सामूहिक वंदेमातरम गायन
हापुड, सुरेश जैन(ehapurnews.com): विद्या भारती द्वारा आयोजित नमामि भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 25सितम्बर 2026को प्रातः 11बजे देशव्यापी स्तर पर पूर्ण वंदे मातरम् सामूहिक गायन का एक ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
इस देशव्यापी आयोजन में शिक्षा भारती द्वारा संचालित ग्राम दस्तोई एवं ग्राम गोयना के संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों, उनके अभिभावकों एवं अतिथियों व टीचर्स ने पूर्ण मनोयोग पूर्वक भाग लिया। दोनों केंद्रों पर यह संख्या लगभग 100 प्लस 100 रही । सभी ने एक लय एवं एक स्वर में सामूहिक गायन कर संस्था के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना पूरा पूरा योगदान किया।
यह गोयना केन्द्र पर मोनिका जी के दिशा निर्देशन में एवं दस्तोई केन्द्र पर शेषादेव जी समल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता में केन्द्र टीचर्स रविन्द्री,पूनम शर्मा, चीनू, राखी, चींकी,शिल्पी का पूरा पूरा सहयोग रहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















