
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने खोला समस्याओ का पुलिन्दा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): व्यापार बंधु की मासिक बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसको बाद में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने एड्रेस किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से गढ़ रोड पर सड़क का निर्माण, कुत्तों व बंदरों का आतंक, रोडवेज बसों का हापुड़, पिलखुवा के अंदर से संचालन, ततारपुर बाईपास पर सड़क निर्माण व लाइट की व्यवस्था, L N रोड पर सड़क व नालों का निर्माण, बृज घाट पर अवैध पार्किंग शुल्क लिया जाना आदि मुद्दों के साथ संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले व महामंत्री संजय अग्रवाल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ को A ग्रेड से हटा कर B ग्रेड में करने का प्रस्ताव तथा दलहन पर मंडी शुल्क लगाए जाने के बाद दाल पर भी मण्डी शुल्क लगाया जाता है जो की किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। अत :मंडी शुल्क केवल दलहन पर लगाया जाए न कि दाल पर ऐसा प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी कार्यालय व मण्डी समिति हापुड़ से प्रेषित किया जाए।
अमित कुमार के नई मण्डी में दुकानों की मरम्मत , टीन सैड की मरम्मत आदि का प्रस्ताव रखा।
मीटिंग में विजेंदर पंसारी, सन्नी जैन, सचिन जिन्दल, अरुण चीनी वाले, दीपक सिंघल, प्रभात अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापार कर विभाग से श्री लाल चन्द, श्री जय प्रकाश आदि अधिकारी उपस्थित थे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















