
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय कार्य करने पर सराफा व्यापार हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष सनी जैन, सचिन जिंदल (चीनी वाले) और अरुण कुमार (चीनी वाले) को जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तीनों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाए। उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर तीनों ने कहा कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए इसी तरह के नए सामाजिक कार्य करते रहेंगे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















