
पिलखुवा देहात में संचालित हुई डिजिटल लाइब्रेरी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत शुक्रवार को विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना के ग्राम डाहना, गढ़ व धौलाना में नाटक नुक्कड़ के कार्यक्रम किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायत में आम जन को दी जा रही है जिससे कि सरकार की लाभार्थी परख योजनाओं का लाभ लिया जा सके। नुक्कड़ नाटक की टीम जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियां के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं ग्राम वासियों के द्वार/चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ-साथ जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पिलखुवा देहात में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का मान्य सांसद द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















