
कॉलेज के लिए निकला था 18 वर्षीय अंशमित, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का रहने वाला 18 वर्षीय छात्र अंशमित उर्फ चुन्नु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, अंशमित 24 सितंबर की सुबह करीब 8:15 बजे अपने घर से पिलखुवा स्थित कॉलेज के लिए निकला था। लेकिन वह न तो कॉलेज पहुंचा और न ही देर शाम तक वापस घर लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता महिपाल सिंह ने सिम्भावली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिम्भावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और Sub-Inspector आलोक कुमार के नेतृत्व में तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाके, CCTV फुटेज के माध्यम से लापता छात्र का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















