
हापुड़ः आँखों पर पट्टी, ज़ुबान पर गणित… 46 सेकंड में हापुड़ की आरोही ने रचा इतिहास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आँखों पर पट्टी बंधी हो और सामने गणित के कठिन सवाल या शब्द हों, तो आम तौर पर इंसान घबरा जाता है। लेकिन हापुड़ की नन्ही प्रतिभा आरोही अग्रवाल ने अपनी अद्भुत क्षमता से पूरे देश को हैरान कर दिया है!
महज 12 साल, दो महीने और 13 दिन की उम्र में आरोही ने एक नया भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरोही ने A से Z तक वर्णमाला (Alphabetical order) के क्रम में गणितीय शब्दों और पदों (Mathematical terms) का उच्चारण आँखों पर पट्टी बांधकर किया। कमाल की बात यह रही कि आरोही ने चार-चार के समूह में शब्द बोलते हुए यह प्रदर्शन महज 46.94 सेकंड में पूरा कर दिखाया।
गाजियाबाद के ‘द गुरुकुल स्कूल’ में कक्षा सात में पढ़ने वाली आरोही की इस असाधारण उपलब्धि को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। आरोही के पिता तरुण अग्रवाल के मुताबिक, उसे बचपन से ही गणित विषय और उसकी अवधारणाओं को समझने में काफी रुचि है। आरोही की इस शानदार सफलता पर परिवार, स्कूल और जिले भर में खुशी का माहौल है तथा हर कोई इस होनहार बच्ची को शुभकामनाएं दे रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















