
हापुड तहसील परिसर मे पार्किंग व कैंटीन ठेके की नीलामी 28 सितंबर को
हापुड, वि(ehapurnews.com): तहसील परिसर हापुड़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 ठेका साईकिल पार्किंग व चाय कैन्टिन की नीलामी 28.09.2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे तहसील सभागार में की जायेगी। ठेके की अवधि 31.03.2027 तक रहेगी। इच्छुक व्यक्ति व फर्म बोली में भाग ले सकते हैं।
नीलामी के नियम व शर्तेः-
1-ऐसा कोई व्यक्ति अथवा, ऐसे व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य अथवा जिसका निकट सम्बन्धी नीलामी सूचना में भाग नहीं ले सकता जिस पर विगत वर्षों के ठेके की कोई धनराशि बकाया है।
2-नीलामी में में भाग लेने से पूर्व प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 /- रूपये बतौर जमानत धनराशि जमा कराने होंगे।
3-सबसे अधिक बोलीदाता को बोली का 1/2 भाग बोली के पश्चात उसी समय जमा कराना होगा। ऐसा न करने की दशा में उसके द्वारा जमा की गयी जमानत धनराशि 10,000/- रूपये को बहक सरकार द्वारा जब्त कर लिया जायेगा।
4-उक्त स्वीकृति उपरान्त ठेकेदार को ठेके की बकाया 1/2 भाग को नीलामी की तिथि के 6 माह के अन्तराल में अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। ऐसा न करने की दशा में ठेके द्वारा जमा की गयी समस्त धनराशि को बहक सरकार द्वारा जब्त करते हुए ठेके को निरस्त किये जाने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी तथा ठेके की बकाया धनराशि को बतौर भू-राजस्व की बकाया के रूप में वसूल किया जायेगा तथा शेष अवधि के लिये पुनः ठेके की नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।
5-कार पार्किंग / चाय पर समस्त शासकीय / अर्द्धशासकीय अधिकारीगण / कर्मचारीगण के ठेकेदार को निर्धारित दरों के बोर्ड सुदृश्य स्थल पर अंकित करने होंगे।
6-ठेके का कार्य उसके लिये निर्धारित किये गये स्थल पर ही किया जायेगा। जिसकी जानकारी नजारत अनुभाग से की जा सकती है।
7-उपजिलाधिकारी एवं नीलाम अधिकारी को बिना कोई कारण बताये बोली को निरस्त करने का अधिकार होगा।
8-नीलामी स्वीकृति का अधिकार उपजिलाधिकारी हापुड़ को होगा।
नायब तहसीलदार, / नीलाम अधिकारी हापुड।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















