
गढ़मुक्तेश्वर के हर गली, हर मोहल्ले का होगा विकास:राकेश
हापुड सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी ने गुरुवार को दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण कर नागरिकों को विकास कार्यों की नई सौगात समर्पित की।उन्होने संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मेरा संकल्प स्पष्ट है—विकास केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं, बल्कि नगर की हर छोटी-बड़ी गली, हर मोहल्ले और प्रत्येक वार्ड तक पहुँचना चाहिए।
जिन वार्डों और मोहल्लों में लंबे समय से विकास कार्यों की आवश्यकता थी और जहाँ पहले पर्याप्त विकास नहीं हो पाया, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए नई सड़कों एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।नगर के अंतिम छोर तक पहुँचकर, जन समस्याओं को स्वयं समझकर और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना ही मेरी जनसेवा का मूल उद्देश्य है।मेरे द्वारा लोकार्पित इन सड़कों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















