
पिलखुवा में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिखे दो पुलिसकर्मी, पीछे बैठे कर्मी ने नहीं पहना हेलमेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के नीचे एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी जाते हुए दिखाई दिए। बाइक पर नंबर प्लेट नजर नहीं आई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
इसी दौरान मौके के पास कुछ मजदूर भी अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन पर जाते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर मजदूरों के लिए जरूरी इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला सामने आने के बाद यातायात नियमों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह है कि जब आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है, तो नियमों का पालन कराने वाली पुलिस से भी इन नियमों के पालन की उम्मीद की जाती है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















