
नोट गिनने के बहाने वृद्ध के 95 सौ रूपए उडाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली के गांव भोवापुर मस्तान नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एक चालबाज ने नोट गिनने में मदद करने के बहाने नोट की गड्डी से 9500 रुपए उड़ा लिए और गायब हो गया।
गढ़मुक्तेश्वर के गांव अक्खापुर का एक वृद्ध उदयवीर सिंह ने 15 सितंबर 2026 की शाम को उक्त पंजाब नेशनल बैंक से ₹50 हजार रुपए निकाले। उस वक्त एक अज्ञात व्यक्ति कैश काउंटर के पास खड़ा था। अज्ञात ने नोट गिनने के बहाने गड्डी से 9500 रुपए उड़ा लिए और फिर गायब हो गया। पीड़ित उदयवीर ने सिंभावली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सवाल यह उठता है कि पुलिस रोजाना बैंक चेकिंग करती है फिर भी बदमाश बैंक में प्रवेश का गया और उस वक्त बैंक पर तैनात गार्ड क्या कर रहा था। पूरी व्यवस्था की जांच की जानी चाहिए।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















