
👁 12 views Views
पीएसी जवान के घर से एक लाख नकद व जेवरात चोरी
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):बदमाश हापुड में एक पीएसी जवान के घर से एक लाख रुपए नकद व जेवरात चोरी कर ले उड़े।मुरादाबाद पीएसी में तैनात विकास हापुड के मौहल्ला दस्तौई में रहता है। पीएसी जवान विकास के घर में 22 सितंबर की रात करीब 1 बजे चोरी की वारदात हुई।उस वक्त घर पर कोई नही था।बदमाश घर से 6 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछुए, करीब 650 ग्राम चांदी, चांदी के सिक्के, Fossil घड़ी और 1 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।इस सिलसिले मे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















