
हापुड़: मुर्गी दाना फैक्ट्री से उठ रही दुर्गंध, स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के साइलो सेकेंड इलाके में संचालित एक मुर्गी दाना फैक्ट्री स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आरोप है कि फैक्ट्री में मुर्गी दाना तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली तेज दुर्गंध और प्रदूषण से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाली भयंकर बदबू के कारण घरों में रहना और सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों को आशंका है कि लगातार फैल रहे प्रदूषण का असर उनके स्वास्थ्य और आसपास के वातावरण पर भी पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का निरीक्षण कर प्रदूषण के स्रोत की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करानी पड़ेगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















