
हापुड़: ₹3.75 लाख की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार ,44 पेटी अवैध शराब बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध शराब की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। हापुड़ देहात थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर तस्कर को धर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी परवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.75 लाख रुपये मूल्य की 44 पेटी अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी बरामद की है।
पुलिस जांच में खुलासा:
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में सप्लाई करता था। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर आरोपी वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस शराब के और तस्करों की तलाश मे जुटी है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















