
10 दिन तक निरस्त रहेगा मैमू का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दस दिनों तक तक पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन का संचालन दस दिन के लिए निरस्त कर दिया है। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन में हापुड़ के साथ ही आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में लोग गाजियाबाद नौकरी, व्यवसाय करने के लिए जाते हैं। इस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रेल लाईन व स्लीपर बदलने संबंधी मरम्मतवविकास कार्य होना है। जिसके चलते 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक 10 दिन के लिए पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















