
ग्रामीणों के बीच पहुंचे सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने अनवारपुर, कस्तला कासमाबाद और बड़ौदा हिन्द्ववान गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं व क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
दिग्विजय सिसोदिया ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनके लिए हमेशा विशेष अनुभव रहता है।
उन्होंने ग्रामीणों के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार जताया। सिसोदिया धौलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















