
👁 108 views Views
हापुड के एएसपी को विदाई,भावुक हुए साथी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कमिश्नरेट वाराणसी स्थानांतरण होने के फलस्वरूप विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान पुलिस कर्मी भावुक हो उठे और उनके सेवा काल को याद करते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्शन में कार्य करने से उन्हे जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिली है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















