
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण सहकारिता विभाग के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश प्रधान, डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर, अध्यक्षा, जिला पंचायत, हापुड़ एवं श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़, सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, सांसद प्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि., गाजियाबाद के निदेशकगण तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हापुड़ व सहकारिता विभाग, हापुड़ व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अतंर्गत पात्र कृषकों को 06 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ की सभी शाखाओं के ऋणी सदस्यों जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे है, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 384 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगमी 05 वर्षों में लगभग 05 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है।
इसी अवसर पर प्रदेश में “भारत टैक्सी” सेवा का भी शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एस०टी०सी०एल०) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। “सारथी ही मालिक” की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप् में इससे जुडते है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढावा देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्यों, कृ षकों के हित में सहकारिता विभाग की भूमिका तथा भारत टैक्सी से संबंधित पहल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, हापुड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रमुख तथ्यः 384 करोड़ रूपये स्वीकृत। 05 वर्षों में 05 लाख कृषक लाभान्वित। 06 लाख रूपये तक का दीर्घका ऋण, 06 प्रतिशत ब्याज दर पर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179




















