
धौलाना: रिश्वतखोर कानूनगो 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो की पहचान विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो लज्जापुरी हापुड़ का निवासी बताया जा रहा है और धौलाना तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात है।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने कानूनगो द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। आरोप है कि कानूनगो शिकायतकर्ता को काफी समय से परेशान कर रहा था और काम के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को एक क्लीनिक से विजेंद्र सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी कानूनगो को लेकर थाने पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















