
यूपीआई पर लागू एमडीआर शुल्क के विरोध में उतरे व्यापारी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): यूपीआई से दो हजार रुपए से अधिक लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ बुधवार को सड़क पर उतर आया और व्यापार मंडल एमडीआर शुल्क पर पुनर्विचार करते हुए वापिस लेने की मांग की है और एमडीआर को काला कानून बताया। साथ ही नारेबाजी की।
व्यापार संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार डाबर, दीपक बंसल, सचिन अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, मोहित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौरव गोयल आदि व्यापारी बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कारोबार के कारण छोटे व्यापारियों का कारोबार पहले से ही बुरी तरह प्रभावित है और अब यूपीआई से दो हजार रुपए से अधिक पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाकर व्यापारी पर दोहरी मार की है। व्यापार मंडल की मांग है कि व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु सरकार एमडीआर शुल्क लागू करने के निर्णय को वापिस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एमडीआर शुल्क के निर्णय को वापिस नहीं लिया तो व्यापारी समाज आंदोलन करेगा। व्यापारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















