
नगर पालिका परिषद के पार्क में बदहाली के आंसू
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड परिसर मे बना पार्क इन दिनों बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पार्क में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में अनेक स्वयंसेवक व्यायाम करते हैं,अनेक वरिष्ठ नागरिक ,महिलायें भ्रमण को आती है।
काफी महिनो पहले पार्क मे एक पानी का ट्यूबैल लगाने के लिए पार्क को पूरी तरह उजाड दिया गया था। ट्यूबवेल तथा ट्यूबवेल के कमरे बनाने का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी किसी नगर पालिका अधिकारी ने उजड़े पार्क को सही कराने की सुध नही ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिनेश कुमार तथा नगर कार्यवाह संदीप बेनीवाल तथा अन्य संघ के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा से मिलकर पार्क को सही कराने का आग्रह किया था। संघ के पूर्व जिलासंघचालक बिजेंद्र कुमार माहेश्वरी, नानक चन्द, डाoअनिल शर्मा, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, मुकेश सैनी योगेश गोयल का कहना है कि न तो पार्क मे कोई सफ़ाई होती है और न ही ट्यूबवेल बनाने मे पूरी तरह उजाडे गये पार्क को सही कराने मे नगर पालिका का कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है।
संघ के कार्यकर्ताओ ने शीघ्र ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी हापुड तथा मुख्य मंत्री पोर्टल पर करने की बात कही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















