
👁 9 views Views
गढ़मुक्तेश्वर विधायक निकले गौ सेवा के लिए
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गढ स्थित कान्हा गौशाला में गौ सेवा के लिए पहुंचे।उन्होने गायों को हरा चारा,आटा,आदि खिलाया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ आयु होने की कामना की।इस अवसर पर अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
उन्होने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। गौ माता की सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और संवेदना का संदेश भी प्रसारित होता है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















