
हापुड सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर निलम्बित कर दिया है।थाना हापुड नगर क्षेत्रान्तर्गत निजामपुर तिराहे पर यातायात व्यवस्था डयूटी के दौरान अनैतिक गतिविधियो मे संलिप्तता प्रतीत होने के सम्बन्ध मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उक्त प्रकरण संज्ञान में आने पर जीरो टालरेन्स की नीति के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मुख्य आरक्षी 951 विजय सिंह, आरक्षी 996 जयपाल सिंह (तैनाती यातायात कार्यालय जनपद हापुड़) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा होमगार्ड सुनील त्यागी व पीआरडी वीरेन्द्र सिंह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु उनके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।



















