
हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी परचून के सामान से भरी पिकअप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 1:22 बजे एक्सीडेंट की सूचना पर थाना बाबूगढ़ की हाईवे-5 गाड़ी मौके पर पहुंची।
बताया गया कि एक वाहन पिलखुवा से मुरादाबाद की ओर परचून का सामान लेकर जा रहा था। उपेड़ा फ्लाईओवर के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में वाहन चालक दानिश पुत्र शकील निवासी निवाजीपुरा, थाना हापुड़ नगर मामूली रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने वाहन मालिक महेंद्र कुमार पुत्र अभय सिंह निवासी शिवाय, थाना धौलाना को हादसे की सूचना दी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन में भरे सामान को दूसरी गाड़ी में लोड कराकर सुरक्षित भिजवाया गया। वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















