
अग्रवाल महासभा के नतीजों पर टिकी है नजर, मतदान सकुशल सम्पन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए रविवार की शाम को 77.47
प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो गई। इस मतदान में 5837 मतदाताओं में से 4522 मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। मतगणना सोमवार 21 सितम्बर-2026 की सुबह 10:00 बजे शुरू होकर समाप्त होने तक जारी रहेगी। मतगणना दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में होगी। मतगणना की तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं।
अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव में महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी अतुल कुमार चौकड़ायत तथा अगर बंधु सेवा ग्रुप से प्रधान पद के उम्मीदवार ललित अग्रवाल के नेतृत्व में दोनों ग्रुप से 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें से 10 प्रत्याशी पदाधिकारी तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। दोनों ही ग्रुप में चुनाव का किला फतह करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, अब शहर की नजर चुनाव नतीजे पर टिकी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















