
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही समाजवादी पार्टी का होगा सूपड़ा साफ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा में दावा किया कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर तीसरी बार सरकार बनाएगी और वर्ष 2017 के चुनाव की पुनरावृति होगी। इस चुनाव में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले और लंबी चौड़ी हांकने वाले नेताओं को सैफई नजर आएगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिलखुवा में भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अनगिनत कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उसका निशान बूथ पर रहता है जबकि सपा नेता का निशान भाजपा नेता पर है। समाजवादी पार्टी की हवा खराब हो चुकी है और सपा के नेता यह अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि सपा के अंदर उनका भविष्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में बहुत बड़ी विजय प्राप्त करेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















