
👁 12 views Views
सिंभावली में साइबर ठगी का मामला, खाते से 1.96 लाख रुपये निकाले
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी रवि ने एसपी हापुड़ को प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगी की शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक उसके बैंक खाते से 10 अगस्त को 98 हजार और 11 अगस्त को 98 हजार, यानी कुल ₹1.96 लाख की दो UPI ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली गई।
पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन को कथित तौर पर हैक कर Google के माध्यम से रकम निकाल ली। मामले की शिकायत के बाद थाना सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















